माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम और Narco dog द्वारा नशे की रोकथाम हेतु तैयार की गई विशेष रणनीति के तहत जिला पानीपत के समालखा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
ANC इंचार्ज निरीक्षक सुमित के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम व श्वान दस्ता के साथ टीम गठित करके सुबह 6 बजे एक साथ समालखा के विभिन्न चिन्हित संवेदनशील इलाकों, संदिग्ध ठिकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, नजदीक फाटक मनाना रोड और पुराने अपराधियों के आवासों पर अचानक दबिश दी।
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड को कोई भी नशीला पदार्थ नहीं मिला।