सागर नगर: कीटनाशक व खरपतवार नाशक नकली दवाइयां को लेकर किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में दिया ज्ञापन, कंपनियों पर कार्रवाई की मांग की
भारतीय किसान श्रमिक जन शक्ति यूनियन के बैनर तले देवरी,गौरझामर और विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा होकर गुरुवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने बताया सागर जिले सहित तो पूरे प्रदेश में किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है जो कीटनाशक खरपतवार नाशक बनाने वाली कंपनियां नकली दवाइयां बेची रही हैं।