सागर नगर: सागर के बादशाह हत्याकांड में नया खुलासा वारदात के समय जिस आरोपी को नाबालिक बताया वह बालिग़ निकला।
पीली कोठी दरगाह ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नईम खान के बेटे इमरान खान उर्फ बादशाह की गोली मारकर हत्या के चर्चित मामले में नया मोड़ आया है।मुख्य आरोपी मोहम्मद इसरार कुरैशी के जिस बेटे को वारदात के बाद गोपालगंज पुलिस ने नाबालिक बताया था वह बालिग़ निकला। मृतक के पिता व पत्नी ने काफी मशक्कत के बाद नगर निगम से उसका जन्म प्रमाण पत्र निकलवाया हैं।