सागर नगर: राजीव नगर वार्ड में टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार ने नहीं किया पुलिया निर्माण, बारिश के चलते जर्जर पुलिया से परेशानी
राजीव नगर वार्ड की पुलिया काफी जर्जर हो गई थी जिसे देखते हुए नगर निगम द्वारा टेंडर जारी किया गया था और ठेका भी हो गया था लेकिन ठेकेदार ने पुलिया का निर्माण नहीं किया और अब बारिश के मौसम में जर्जर पुलिया वार्ड वासियों के लिए मुसीबत बन गई है। स्थानीय लोगों का ने बताया कि 2 दिन से यह पुलिया ओवरफ्लो चल रही है 50 घरों के लोगो को आने जाने में परेशानी हो रही।