सागर नगर: श्रीराम नगर में किराए के सूने मकान से जेवरात व ₹15 हजार की नकदी चोरी
सागर में गोपालगंज थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर स्थित एक किराए के सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाई हैं और मकान में रखे सोने चांदी की गहने और नगद रुपए लेकर भागे हैं। किराएदार अपने गांव से वापस लौटकर सागर आए तो वारदात सामने आई,शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मनीषा लोधी श्रीराम नगर में किराए के मकान में रहती हैं।