सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक युवती ने राह चलती महिला के गले से मंगलसूत्र छीन भागे
मकरोनिया थाना क्षेत्र में आने वाली बंसल अस्पताल के पास बाइक सवार युवक युवती ने राह चलती महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। फरियादिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक युवती पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक युवती की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के प्रभाकर नगर निवासी काजल पति रत्नेश दांगी ने थान आकर शिकायत दर्ज कराई है।