सागर नगर: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर बैंक के प्रबंधक को हटाने की मांग की
सागर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने बताया कि आज से उनका क्रमबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है और यह तब तक जारी जाए रहेगा जब तक बैंक के सागर प्रबंधक कमल मकासरे को हटाया जाता। बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि बैंक प्रबंधक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ित करते हैं।