कटिहार: बुध नगर में मकई का फसल काटने का विरोध करने पर दबंगों ने तीन लोगों के साथ की मारपीट, 2 महिलाएं सहित 3 लोग हुए घायल
घटना के बारे में घायल सुधा देवी ने बताया कि गांव के ही रहने वाले वीरेन राय अपने परिजनों के साथ मिलकर उनके खेत में लगा मकई का फसल काट दिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर वह अपनी सास सुरोची देवी और पति सुनील राय के साथ विरोध करने पहुंची तो वीरेन राय अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर तीनों के साथ मारपीट की। घायल सभी लोग अपना इलाज सदर अस्पताल में करा रहे हैं।