कटिहार: कटिहार में नीरज पासवान हत्याकांड में फोरेंसिक टीम पहुंची संग्राम चौक, इकट्ठा किए कई साक्ष्य।
कटिहार के कोढ़ा विधायक कविता पासवान के भतीजा नीरज पासवान हत्याकांड मामले मे देर रात फोरेंसिक टीम जांच के लिये पहुंची। चार सदस्य वाले इस टीम के साथ कटिहार एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे।फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष इकट्ठा करने के साथ साथ टीम ने घटना स्थल से कुछ नमूना लिया है, जिसमें खून के अलावा अन्य कई नमूना भी लिया गया हैं। जिसे जांच के लिये लैब भेजा जाएगा।