कटिहार: समाहरणालय स्थित एसपी के कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण सुनवाई हुई आयोजित।
कटिहार समाहरणालय स्थित एसपी के कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण सुनवाई कार्यक्रम आयोजित की गई,इस मौके पर जिले भर से एक दर्जन से अधिक फेरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर पहुँचे। इस दौरान जमीनी विवाद,आपसी मारपीट,दहेज प्रताड़ना सहित अन्य मामले सामने आए,जिसे सुनकर सम्बंधित थाने को मामले की जांच कर कारवाई का निर्देश दिया।