कटिहार: नगर थाना पुलिस ने नीरज पासवान हत्याकांड मामले में बी. जी गेट ईलाके से एक शख्स को लिया हिरासत में।
कटिहार में कोढ़ा विधायक कविता पासवान के भतीजा नीरज पासवान हत्याकांड में इस वक्त बड़ा खुलासा होने जा रहा है, पूर्व दिवंगत महापौर शिवराज पासवान के भाई छोटू पासवान और उनके सहयोगी द्वारा नीरज को हत्या करवाने की बात सामने आया है, पुलिस ने बिजी गेट इलाके से रंजीत हारि को हिरासत में लिया है, रंजीत ने अपने कबूलनामा मे कई अहम खुलासे किए हैं।