कटिहार: किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास तार चोरी करने के आरोप में एक युवक को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास कुछ युवक रेलवे का तार चोरी कर रहे थे जिसकी जानकारी आरपीएफ को मिली। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल कटिहार लाया गया, जहां से जांच के बाद युवक को जेल भेज दिया गया। युवक की पहचान किशनगंज निवासी मोहम्मद महफूज के रूप में हुई है।