गरोठ: 44 दिनों की मेहनत से बदला मां अंजनी नदी का स्वरूप, कल होगी भव्य महाआरती
नगर की जीवनदायिनी मां अंजनी नदी का स्वरूप 44 दिनों के सामूहिक श्रम और जनसहयोग से पूरी तरह बदल गया है। नगर परिषद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रयासों से प्रदूषित हो चुकी नदी को नया जीवन मिला है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 2 जून को घाट पर भव्य महाआरती, दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।