कर्वी: कर्वी के सोनेपुर रोड के पास जेसीबी से टकराकर बाइक सवार पुलिसकर्मी हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कर्वी के सोनेपुर रोड में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे जेसीबी से टकराकर बाइक सवार पुलिस कर्मी बृजेंद्र निवासी महोबा घायल हो गए। घायल ने बताया कि वह कलेक्ट्रेट से बाइक से कर्वी जा रहे थे, तभी सोनेपुर जिला अस्पताल के पहले यह हादसा हो गया। वहीं घायल विजेंद्र का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बृजेंद्र पुलिस लाइन में पोस्टेड है।