राजनांदगांव: जिले में राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत निशुल्क सिकलसेल जांच,शहरी क्षेत्र में 4778 सिकलसेल जांच की गई
कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत जिले में 0 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों की स्क्रीनिंग प्रत्येक समूहवार चिन्हांकित कर की जा रही है।जिसके तहत जिले के शहरी क्षेत्र में अब तक 4778 सिकलसेल जांच किया गया,जिसमें 131 संभावित सिकलसेल केस की पुष्टि हुई है।साथ ही लोगों से सिकलसेल जांच करवाने की अपील की गई है।