सारठ: मैन चौक पर 2 बुलेट बाइक की टक्कर, चालक व सवार बाल-बाल बचे, लोगों ने मामला शांत कराया
Sarath, Deoghar | Nov 11, 2026 सारठ मैन चौक पर बुधवार रात 9 बजे 2 बुलेट बाइक में सीधी टक्कर से दोनों चालक व सवार बाल-बाल बच गए। बताया कि आराजोरी के दिवाकर राणा अपनी बुलेट से देवघर की ओर सड़क के बाईं और ही जा रहे थे, तभी देवघर की ओर से आ रहे सिकटिया के नवीन राय ने अपनी बुलेट से टक्कर मार दिया। चोटिल होने पर काफी कहासुनी होता देख लोगों की भीड़ लग गई। वहीं लोगों के समझाने पर दोनों समझ भी गए।