बेगूसराय: DM ने कुसुमहौत पंचायत के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
सदर प्रखंड के कुसुमहौत पंचायत के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का डीएम तुषार सिंगला ने सोमवार की शाम 4:00 बजे निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत के पोखर के सौंदर्य करण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि जिले के सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाना है.