बेगूसराय: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री ने अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की, कारगिल भवन से जुड़े DM
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोमवार की दोपहर 02:00 बजे कारगिल विजय सभा भवन से किया गया. जहां डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी ने भाग लिया. लाइव प्रसारण के पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने पूरी बात बताई.