बेगूसराय: कुसुमहौत पंचायत में अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए विशेष विकास शिविर का हुआ आयोजन, डीएम रहे मौजूद
सदर प्रखंड के कुसुमहौत पंचायत में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए विशेष विकास शिविर का आयोजन सोमवार की शाम 4:00 किया गया. जहां डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. इस विकास विशेष शिविर में बिहार सरकार के कुल 22 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का शिविर लगाया गया था.