बेगूसराय: अम्बेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर DM और SP ने किया माल्यार्पण
अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष ने सोमवार की सुबह 11:00 बजे माल्यार्पण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आज के युवाओं को उनके बताएं मार्गों पर चलने की जरूरत है. इस मौके पर एसपी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर हमारे आदर्श हैं.