मुजफ्फरपुर में भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि, विवेक कुमार बोले—“त्याग और बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर”
मुजफ्फरपुर में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जबकि संयोजक की भूमिका युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकुल सिंह ने निभाई।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और देश की आजादी के लिए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि भगत सिंह का साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्ष देश की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में भगत सिंह के योगदान और उनके जीवन संघर्ष को याद किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, युवा मोर्चा के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शहीद भगत सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन के साथ हुआ।
#TirhutNow #BhagatSinghJayanti #MuzaffarpurNews #BJP #BiharNews