शहीद भगत सिंह की जयंती पर SFI का सवाल -युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा कब? #युवा -सवाद का हुआ आयोजन.
मुजफ्फरपुर में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), मुजफ्फरपुर के बैनर तले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान युवा सवाद की शुरुआत करते हुए SFI के जिला सयोजक आरिफ हुसैन ने कहा कि भगत सिंह केवल स्वतंत्रता आंदोलन के योद्धा नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक बराबरी, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, रोजगार और शोषणमुक्त समाज के पक्षधर थे। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
युवा संवाद के दौरान बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा एवं रोजगार के निजीकरण, किसानों-मजदूरों की समस्याओं, सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा जैसे सवालों पर चर्चा की गई।
युवा सवाद के मुख्य वक्ता DYFI के जिला सयोजक संतोष कुमार यादव ने कहा कि आज युवाओं के सामने रोजगार और बेहतर शिक्षा का गंभीर संकट है। ऐसे समय में भगत सिंह के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए युवाओं को सामाजिक सरोकारों और जनहित के सवालों पर संगठित होकर आवाज उठानी होगी।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने “सोचो, समझो, संगठित हो” के आह्वान के साथ सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस युवा सवाद को baspa जिला सचिव उमा शंकर,मास्टर जाहिर, अली अहमद, मानियारी यूनिट अध्यक्ष एहशान, फरहान, चाँद, शादाब ने भी सम्बोधित किया.