जमुई: लोटन मोड़ के पास बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक युवक घायल
Jamui, Jamui | Jul 8, 2025 लोटन मोड़ के पास मंगलवार की शाम 7 बजे के करीब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। जिसे डायल 112 पुलिस की टीम के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरचक निवासी रूपेश के रूप में हुई है।