जमुई: गरसंडा गांव में एक ही परिवार के तीन लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 8, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव में मंगलवार की शाम 6 बजे के करीब खेत में शौच करने पर पड़ोसी ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान गरसंडा निवासी सागर साव उसकी पत्नी कुंती देवी पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में की गई है।