जमुई: भलूका और कुकुर झप डैम के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Jul 8, 2025 जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत भलूका और कुकुर झप डैम के आसमान में सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात 11 बजे से 2 रात 5 घंटे तक अदभुत नजारा देखने को मिला। आसमान में सादे कलर का तेज रोशनी देखी गई जो कभी भलुका गांव की ओर तो कभी कुकुरझप डैम के आसपास गांव के ऊपर मंडराता रहा। जिसे वहां रहने वाले लोगों ने देखा।