जमुई: झाझा बस स्टैंड के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 8, 2025 शहर के झाझा बस स्टैंड के पास मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सिमरिया बिक्रमपुर गांव निवासी अनिल महतो की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है।