जमुई: इस्लामनगर हलसी में जमीन विवाद को लेकर युवक ने भाभी, भतीजा समेत तीन लोगों से की मारपीट
Jamui, Jamui | Jul 8, 2025 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर हलसी में जमीन विवाद में चाचा ने सोमवार मंगलवार कि दरमियानी रात 11 बजे अपने सगे भतीजे ,भाभी सहित तीन को मारपीटकर घायल कर दिया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी के बाद चंद्रदीप थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।