बांका: बांका में केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने प्रेस वार्ता की, कहा- संगठन को मजबूत किया जाएगा
Banka, Banka | Jun 15, 2025 शहर के एक निजी होटल में रविवार की सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि साल में दो बार राष्ट्रीय परिषद की बैठक होती है। इसी बैठक में आगे की रणनीति तय होती है। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम है। मांझी ने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर काम किया जाएगा।