बांका: सर्पदंश से जमदाहा गांव में एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Banka, Banka | Jun 15, 2025 जमदाहा गांव में एक महिला को सांप ने काट लिया।जिससे महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जमदाहा गांव निवासी सियाराम दास की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई।सांप के काटने के बाद परिजन रविवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल लेकर महिला को पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला घर में कोई काम कर रही थी। इस दौरान सांप ने महिला को काट लिया।