बांका: हीरमोती के पास टोटो और बाइक की टक्कर में ई-रिक्शा चालक जख्मी, मायागंज रेफर
Banka, Banka | Jun 15, 2025 समुखिया पंचायत के पुनर्वास गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार रविवार को टोटो से ककवारा से छत्रपाल जा रहे थे। रविवार की शाम 5:00 बजे हीरमोती के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टोटो की टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद मायागंज रेफर किया गया।