बांका: मझगाएं मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jun 15, 2025 मझगाएं मोड़ के पास रविवार की दोपहर 1:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया।जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार मकदूमा निवासी सुमित सागर किसी निजी काम के लिए अमरपुर जा रहा था। इस दौरान मझगाएं के पास बाइक तेज रफ्तार में रहने के कारण असंतुलित होकर गिर गया।जिसमें वह जख्मी हो गया।