कसरावद थाना क्षेत्र के ग्राम जालमपुरा में एक जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत हो गई गुरुवार को अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जालमपुरा निवासी 60 वर्षीय भूरु जंगल मे बकरी चराने गए थे । इस दौरान किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया इसके बाद परिजनों ने अस्पताल लेकर पहुंचे थे जंहा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई ।