सोरांव: मऊआइमा इलाके के कंचनपुर में पुरानी रंजिश के चलते क्लिनिक में आग लगाने का आरोप, की गई शिकायत
सोरांव थाना क्षेत्र के भदरी गांव निवासी राज सरोज कंचनपुर में अपना क्लिनिक चलाते हैं। शुक्रवार को क्लिनिक बंद करके घर चला गया था ।थोड़ी देर बाद पड़ोसी से फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है।मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि क्लिनिक का फर्नीचर, दवाएं और घर में रखी पल्सर मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित ने नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी।