कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बुद्धि की शुद्धि के लिए किया गया अनोखा यज्ञ
सोरों के हरी की पौड़ी गंगा घाट पर गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कार्यकार्ताओं के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर उनकी बुध्दि की शुद्धि के लिए एक यज्ञ किया। इस यज्ञ में सोरों के पुरोहितो ने भी हिस्सा लिया। यज्ञ में मौजूद लोगों ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा का विरोध किया।