कासगंज: कासगंज में यातायात पुलिस ने चलाया मिशन सिक्योर जर्नी अभियान, 10 पुलिसकर्मियों और 4 बड़े वाहनों के काटे चालान
कासगंज जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस मिशन सिक्योर जर्नी अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बाइक पर बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले 10 पुलिस कर्मियों के चालान किए। और यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 4 बड़े वाहनों के चालान किए। जानकारी बुधवार शाम 7 बजे यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने दी।