कासगंज: कासगंज के बीजेपी जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक की गई
कासगंज के बीजेपी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार भी शाम 5 बजे बैठक हुई। बैठक में बीजेपी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी गई। और इस अभियान सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी निभाने के लिए निर्देश दिए गए।