कासगंज: सोरों पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोप में फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यह अपराधी हंसराज उर्फ़ गबरु है। जो की मिर्जापुर गांव का रहने वाला है। हंसराज गैंगस्टर एक्ट के आरोप में फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी कासगंज ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं सोरों पुलिस ने इनामी अपराधी को उसके गांव मिर्जापुर से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मामले की जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे सोरों पुलिस ने दी।