कासगंज: गोरहा के कम्पोजिट विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र और सफाई कर्मी
डीएम प्रणय सिंह ने बुधवार सुबह 10 बजे गोरहा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षक, शिक्षा मित्र, सफाई कर्मी अनुपस्थित मिला। और विद्यालय में छात्रों की संख्या भी कम मिली। और जगह जगह गंदगी मिली। डीएम ने BSA को अनुपस्थित मिले शिक्षकों पर कार्रवाई और DPRO को सफाई कर्मी को निलंबित करने के निर्देश दिए। जानकारी बुधवार शाम 6 बजे मिली।