कासगंज: सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान काली नदी पुल के समीप से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान काली नदी पुल के समीप से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए व्यक्ति का नाम सुनील पुत्र कृपाल सिंह है। व्यक्ति पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव चक चिरोला का रहने वाला है। व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।