जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित गोबराही दियारा में पशु चारा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई
कटिहार ,13सितंबर 2026 रविवार।
*आज दिनांक 13 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार उफनती गंगा को नाव से पार कर गोबराही दियारा में पशु चारा भेजा गया।* .
विदित हो कि कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी पार स्थित अत्यंत दुर्गम गोबराही दियारा इलाके में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी खुद पहुंचे थे।
*खेरिया घाट से गंगा की तेज लहरों के बीच जलयात्रा करते हुए जिलाधिकारी गोबराही दुर्गा स्थान टोला पहुंचे थे* .
*. प्रशासन का यह दौरा पूरी तरह जमीनी हकीकत परखने और अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था* .
*दुर्गा स्थान टोला और घाट टोला में राहत कार्यों की समीक्षा की गई थी*
गोबराही दियारा मुख्य रूप से कुरसेला प्रखंड की पूर्वी और दक्षिणी मुरादपुर पंचायत का अभिन्न हिस्सा है। गंगा नदी के उस पार बसे होने के कारण भौगोलिक रूप से यहां प्रशासनिक मदद और राहत सामग्री पहुंचाना हमेशा एक कठिन चुनौती रही है।
*जिलाधिकारी ने दुर्गा स्थान टोला और घाट टोला का सघन भ्रमण कर जलमग्न बस्तियों, विस्थापित परिवारों और पशुचारे की उपलब्धता का प्रत्यक्ष जायजा लिया था.*
*उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को हर जरूरी सहायता त्वरित गति से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे* .
*सरकारी नाव मिलने की जगी उम्मीद, पीड़ितों में उत्साह*
*जिलाधिकारी के स्वयं उफनती नदी पार कर दियारा पहुंचने से बाढ़ से घिरे सैकड़ों परिवारों में उम्मीद की किरण जगी है.*
भौगोलिक कठिनाइयों को देखते हुए प्रशासन द्वारा गोबराही दियारा के लिए नियमित रूप से गंगा में बड़ी सरकारी नौकाएं तैनात की गई हैं, ताकि दियारा वासियों को मुख्य भू भाग तक आवागमन, सुरक्षित निकासी और राशन ढुलाई में सुगमता हो सके।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #katihar #biharfloodrelief #samratchoudhary #BoatAmbulance #FloodManagement #FloodRescue #relief #ReliefAndRescue #DisasterResponse
2 views | Katihar, Bihar | Sep 13, 2026