.डा प्रमोद कुमार माननीय मंत्री खान एवं भूतत्व विभाग -सह- कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार सह-प्रभारी मंत्री कटिहार जिला ने कटिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा कर राहत कार्यों का लिया जायजा*
कटिहार,12 सितंबर 2026 शनिवार।
बिहार सरकार के माननीय प्रभारी मंत्री कटिहार जिला के द्वारा आज कटिहार जिला के द्वारा बरारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विशेष रूप से मोहना चांदपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रशासन द्वारा संचालित *सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, मेडिकल कैंप एवं स्वच्छ पेयजल* व्यवस्था का जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुँचाने एवं GR वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Disaster Management Department Govt. of Bihar
2 views | Katihar, Bihar | Sep 12, 2026