गोरखपुर: जिला अस्पताल के ऑर्थो विभाग के बेड नंबर 36 पर भर्ती मरीज का इलाज पैसे के अभाव में रुका है
जिला अस्पताल के ऑर्थो विभाग के बेड नंबर 36 पर भर्ती एक बुजुर्ग का इलाज सिर्फ पैसा ना होने की वजह से रुका है। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए डॉक्टर ने 16 से 17 हज़ार रुपए का खर्च बताया है लेकिन पैसे के अभाव में 32 दिनों से उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका कोई सगा संबंधी भी नहीं है। यह मरीज मदद के इंतजार में है।