गोरखपुर: जंगल कौड़िया क्षेत्र के रसूलपुर चकिया में कार और ट्रक में हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं
जंगल कौड़िया क्षेत्र के रसूलपुर चकिया में बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई। गनीमत रहा कि किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र के गीता प्रेस निवासी पवन अग्रहरि टीचर कॉलोनी पीपीगंज में एक शादी समारोह में आए थे, जहां से वह बुधवार को गोरखपुर जा रहे थे। रसूलपुर चकिया पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ।