गोरखपुर: छात्र संघ चौराहे से पैडलेगंज तक नगर निगम और पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया संयुक्त अभियान
यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान छात्र संघ चौराहा से पैडलेगंज के मध्य सड़क के दोनो तरफ ठेला खोमचा, अवैध अतिक्रमण तथा सड़क के किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चलाया गया। सड़क पर नो पार्किंग में खड़े 48 वाहनों का एम०वी०एक्ट की धारा के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई।