रीवा के सिविल लाइन थाने के गेट पर भाजपा नेता और थाना प्रभारी के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला नशीली कफ सिरप यानी कोरेक्स से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एक आइसक्रीम ठेले से 12 सीसी कोरेक्स सिरप बरामद की गई और पुनीत साहू उर्फ पंकज को हिरासत में लिया गया। इसी मामले में भाजपा नेता बंसीलाल साहू समर्थकों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।बताया जा रहा है कि इसी दौरान भाजपा नेता थाने के मेन गेट पर बैठ गए। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी विजय सिंह उन्हें उठाते हुए और हाथ पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में TI कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं—‘नौटंकी मत कर, FIR ठोक दूंगा।’दोनों के बीच जमकर बहस भी हुई। भाजपा नेता ने पुलिस पर बदसलूकी और अपमानित करने का आरोप लगाया है।
वहीं TI का कहना है कि थाने के गेट पर बैठना और सरकारी काम में बाधा डालना गलत है और किसी भी मामले में भीड़ के दबाव में पुलिस काम नहीं करेगी।
अब सवाल है—क्या थाने के गेट पर विरोध करना उचित था, या पुलिस का व्यवहार मर्यादित होना चाहिए था?
आप इस पूरे मामले पर क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए।
#IndiaNews #HindiNews #BreakingNews #LatestNews #MadhyaPradesh #MPNews #Rewa #RewaNews #BhopalNews #MPBreakingNews #PoliceNews #BJPNews #ViralVideo #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #IndiaHeadline24
Mauganj, Rewa | Aug 25, 2026