संत रविदास के जीवन से भाईचारे और समरसता की प्रेरणा मिलती है - विधायक श्री पटेल
------
जीवित प्राणी परमात्मा का एक अंश है - डॉ राजेन्द्र मिश्रा
------
बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई कलश वंदन यात्रा
समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ
-------
विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में पूजा अर्चना कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया एवं भव्य ‘कलश यात्रा’ बैंड बाजे के साथ निकाली गई। कलश वंदन यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संत एवं श्रद्धालु एवं नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन समाज में समानता, भाईचारे और समरसता की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘समरसता संकल्प अभियान’ का उद्देश्य भी समाज में आपसी सद्भाव, समानता और सामाजिक एकता की भावना को और मजबूत करना है। विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार सभी वर्गों के लोगो को साथ में लेकर आगे निरंतर बढ़ रही है। बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस संसार में जीवित प्राणी परमात्मा का एक अंश है। संत रविदास जी ने समाज को अज्ञानता को दूर किया है, ज्ञान होने से जाति धर्म का मतभेद समाप्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि भौतिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए झूठे आवरण को कोई नही बचा सकता है एक न एक दिन सच सामने आ ही जाता है,संतो के द्वारा बताए गए मार्ग हमेशा सुरक्षित होता है। समरता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का समापन 10 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कलश वंदन यात्रा को विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल और बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त अवधि में जिले के विभिन्न स्थानों में पहुंचकर संत रविदास जी के जीवन एवं उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर पीके पांडेय, जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग के नीलकंठ सिंह मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj
11 views | Rewa, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026