सेन्हा: चन्दकोपा में घर के कमरे में फांसी के फंदे से झूला युवक, परिजनों में कोहराम, गांव में पसरा मातम
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदला पंचायत के चन्दकोपा गांव में शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे एक युवक की आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर शाम स्वर्गीय श्याम उरांव के 20 वर्षीय पुत्र राहुल उरांव ने अपने ही घर के एक कमरे का दरवाजा बंद कर छत में लगे लोहे के पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।