बड़ौत: दाहा निवासी युवक ने गुप्त रोगों की दवाई के नाम पर महिला से ₹22,500 ठगे, पुलिस में शिकायत करते महिला का वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 19, 2025 दाहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने गुप्त रोगों की दवा भिजवाने के नाम पर शाहदरा निवासी एक महिला से हजारों रुपए की आनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित महिला ने एसपी बागपत व दोघट थाने पर शिकायत कर ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। बुधवार रात करीब 10 बजे से महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें बताया कि उसने दाहा निवासी व्यक्ति से ऑनलाइन गुप्त रोगों की दवा खरीदी।