बड़ौत: जागोस निवासी 4 वारंटी आरोपी अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में गिरफ्तार, अदालत में किए गए पेश
Baraut, Bagpat | Jun 18, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में छपरौली पुलिस ने 4 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5 बजे बताया कि आरोपी दीपक, प्रवीन व काला पुत्र राजपाल, सोमपाल पुत्र राजसिंह निवासी जागोस काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिनके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिनको छपरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।