बड़ौत: पिस्टल और रिवाल्वर के साथ कान्हड़ के युवक का वीडियो हुआ वायरल, दोघट पुलिस मामले की जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | Jun 19, 2025 दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पिस्टल व रिवाल्वर लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक दूसरे युवक को वीडियो कॉल पर हथियार दिखा रहा है। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी आए दिन अवैध हथियारों के साथ हो रहे वीडियो वायरल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।